Top News

पुरानी पेंशन की माँग को लेकर ट्विटर पर चलाया अभियान

*पुरानी पेंशन की माँग को लेकर ट्विटर पर चलाया अभियान*

*ट्विटर पर लगातार टॉप ट्रेंड रहा वोट फ़ॉर ओपीएस*

*औरैया।* पार्टियों द्वारा पुरानी पेंशन की माँग को अपने घोषणा पत्र में शामिल करने व चुनाव के बाद लागू करने की माँग को लेकर अटेवा के आह्वाहन पर कर्मचारियों ने ट्विटर पर जबरदस्त अभियान चलाया।जिले के भी कर्मचारियों ने अभियान में बढ़ चढ़ कर भाग लिया।देखते ही देखते कर्मचारियों का यह अभियान वोट फ़ॉर ओपीएस नाम से ट्विटर पर टॉप ट्रेंड कर गया।संगठन के लोगों का कहना है कि इस चुनाव में पुरानी पेंशन लागू करने का वादा करने वाली पार्टी को ही वोट करेंगे।
लगातार पुरानी पेंशन की माँग कर रहे संगठन आल टीचर्स एंड इम्प्लॉई वेलफेयर एसोसिएशन(अटेवा) के जिलाध्यक्ष अमन यादव ने बताया कि पुरानी पेंशन की माँग हेतु चलाया जा रहा आंदोलन अब असर कर रहा है।राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु की रणनीति के अनुसार जो पार्टी पुरानी पेंशन लागू करने का वादा कर उसको अपने घोषणा पत्र में शामिल करेंगे कर्मचारी परिवार सहित उसी को वोट करेगा।इसके लिए रविवार को वोट फ़ॉर ओपीएस (ओल्ड पेंशन स्कीम) हैशटेग से सभी प्रमुख पार्टियों को टैग कर ट्विटर पर अभियान चलाया गया।अभियान में कर्मचारियों ने अपनी एकजुटता दिखाई और यह ट्विटर पर टॉप ट्रेंड रहा।उन्होंने बताया कि इस दौरान जिले सहित प्रदेश भर से लाखों कर्मचारी अभियान में जुड़े व अभियान को सफल बनाया।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने