*बुखार की चपेट में आने से महिला की हालत बिगड़ी, मौत*
*औरैया।* सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव क्योंटरा स्थित मायके आई एक महिला की बुखार की चपेट में आने से मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में हड़कंप मचा हुआ है। उधर परिजनों ने ससुरालीजनों व पति को फोन से सूचना दे दी है। साथ ही पोस्टमार्टम न कराने को अस्पताल प्रशासन को लिखित प्रार्थना पत्र देकर शव को घर ले गए।
गांव जैतापुर निवासी भाई अमित ने बताया कि उसकी बहन अलका (22) पत्नी ऋषी दुबे लगभग 15 दिन पहले मायके आई थी। उसके बहनोई नोयडा में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। अमित ने बताया कि तीन दिन से उसकी बहन को बुखार आ रहा था। जिसका इलाज करा रहे थे। रविवार की दोपहर लगभग दो बजे अचानक से उसकी हालत बिगड़ गई। जिस पर बहन को लेकर पुराना नुमाइश मैदान स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में दिखाने ले गया था। जहां डॉक्टरों ने बहन की हालत नाजुक बताते हुए सरकारी अस्पताल ले जाने को कहा। इस पर वह बहन को अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने बहन को मृत घोषित कर दिया। बताया कि बहन का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। इसके लिए अस्पताल प्रशासन को लिखित प्रार्थना पत्र दे दिया है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know