*महिला ने सास-ससुर व देवर पर लगाया मारपीट,व छेड़छाड़ का आरोप*
*अछल्दा,औरैया।* थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विधवा ने अपने सास-ससुर व देवर पर मारपीट कर उसे छेडख़ानी करने का गंभीर आरोप लगाया है। विधवा महिला ने थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि मेरी पति की मौत 2016 में हो गई थी। उसके बाद में मेहनत मजदूरी करके अपने पेट पाल रही है। वही देवर धर्मवीर, ससुर भारत सिंह, सास,रामा देवी आए दिन गाली-गलौज कर मारपीट करके कहते हैं भाग जा वैश्या तू चरित्रहीन है। पीडिता ने देवर पर गम्भीर आरोप लगते हुए बताया उसका देवर उससे कहता है,कि वह उसके साथ संबंध बना ले। वह पीडित को मालामाल कर देगा। वह आए दिन गलत हरकतें करता है। मदद के लिए वह अपने साथ गांव के जसवंत सिंह को बुला लाई थी, तो पुलिस ने उसको ही बंद कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know