Top News

औरैया में भाजपा प्रत्याशी रिया शाक्य के खिलाफ नारेबाजी-भाजपाईयों में आक्रोश

विधान सभा सीट पर भाजपा ने विधायक विनय शाक्य की बेटी रिया शाक्य को टिक
भाजपा प्रत्याशी रिया शाक्य के खिलाफ नारेबाजीभाजपा प्रत्याशी रिया शाक्य के खिलाफ नारेबाजी
उत्तरप्रदेश न्यूज़ 21 संवाददाता , औरैया: बिधूना विधान सभा सीट पर भाजपा ने विधायक विनय शाक्य की बेटी रिया शाक्य को टिकट दिया है। विनय के भाजपा छोड़ सपा में शामिल होने व उनकी बेटी को टिकट दिए जाने पर कहीं न कहीं कुछ समर्थकों में विरोध के स्वर हैं। सोमवार को कुछ लोगों के साथ समर्थकों ने बिधूना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रामलीला मैदान पर रिया के खिलाफ नारेबाजी कर दी। कहा कि 'योगी जी आपसे कोई बैर नहीं, रिया जी की खैर नहीं..' बोलते हुए कड़ी नाराजगी जतायी। जानकारी पर पुलिस पहुंची। समझाने का प्रयास किया। न मानने पर 15 लोगों का शांतिभंग में चालान किया गया।
विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन आज से, तैयारी पूरी
वर्ष 2017 में भाजपा ने विनय शाक्य को टिकट देकर विधान सभा चुनाव लड़वाया था। इसमें उन्होंने जीत हासिल की। चुनाव-2022 में भाजपा से इस्तीफा देकर उन्होंने सपा की सदस्यता ले ली। इससे कहीं न कहीं भाजपा के कार्यकर्ताओं व समर्थकों में नाराजगी रही। इस सीट पर उनकी बेटी रिया शाक्य को भाजपा से टिकट मिला है। इस पर कुछ समर्थकों ने विरोध जताया। सोमवार को रामलीला मैदान में एकत्र हुए और करीब 25 मिनट तक नारेबाजी करते रहे। जानकारी होने पर कोतवाली से पहुंची पुलिस ने मौके पर मिले 15 लोगों को पकड़ उनका शांतिभंग में चालान किया। निजी मुचलका भरवाते हुए सभी को छोड़ा गया। हिदायत दी गई कि दोबारा ऐसा न करें। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा का कहना है कि प्रत्याशी के विरोध में नारेबाजी करने वालों का चालान किया गया है। वहीं, रिया का कहना है कि उन्हें इन सब से कोई फर्क नहीं पड़ता। ऐसा करने वाले पार्टी की छवि को धूमिल कर रहे। उन्हें इस बात को समझना चाहिए। जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा ने कहा कि जानकारी की जाएगी। नारेबाजी करने वाले यदि समर्थक या कार्यकर्ता हैं तो उनसे नाराजगी का कारण पूछा जाएगा।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने