Top News

औरैया केंद्रीय गृहराज्य मंत्री के खिलाफ कांग्रेसियों का धरना

औरैया केंद्रीय गृहराज्य मंत्री के खिलाफ कांग्रेसियों का धरना

स्थान -:- औरैया
रिपोर्ट -:- बल्लू शर्मा
दिनाँक -:- 16-12-2021

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी की बर्खास्तगी के लिए पूरे प्रदेश के जिला मुख्यालयों में कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे है। इसी कड़ी में औरैया में भी कांग्रेसियों ने तहसील परिसर  पर जोरदार प्रदर्शन कर नारेबाजी की। 

 यूपी के औरैया जनपद में सदर औरैया तहसील परिसर में गुरुवार को कांग्रेसी दर्जनों की संख्या में पहुंचे। इस दौरान तहसील परिसर में बैठ कर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया और कहा कि जल्द से जल्द केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी को उनके मंत्री पद से बर्खास्त करना चाहिए और उनके बेटे को सजा देनी चाहिए। मंत्री का बेटा हत्यारा है। उसने अन्नदाताओं की हत्या की है। 
इस दौरान जिलाध्यक्ष समेत कई कांग्रेसी नेता मौजूद रहे ।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने