Top News

वीजीएम में वार्षिकोत्सव की तैयारियां आरंभ

*वीजीएम में वार्षिकोत्सव की तैयारियां आरंभ*

*दिबियापुर,औरैया।* विवेकानंद ग्रामोद्योग महाविद्यालय में  वार्षिकोत्सव की तैयारियां आरंभ हो गई है। विदित हो  कि प्रत्येक वर्ष 12 जनवरी को विवेकानंद जयंती के अवसर  पर महाविद्यालय का वार्षिक उत्सव आयोजित किया जाता है। इस उपलक्षय में विद्यार्थियों के व्यक्तित्व के विकास के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं निबंध, गायन ,भाषण, सामान्य ज्ञान एवं रंगोली का आयोजन किया जा रहा है। इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को विवेकानंद जयंती के अवसर पर पुरस्कार प्रदान किया जाएगा ।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ इकरार अहमद ने बताया कि यह महाविद्यालय सन 1972 में स्थापित हुआ है, और आगामी वर्ष 2022 में यह अपनी स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण कर रहा है। अपनी स्थापना के गौरवमयी 50 वर्ष की यात्रा पूर्ण होने के  अवसर पर महाविद्यालय की पत्रिका "ग्राम्या " का प्रकाशन किया जा रहा है ।जिसका लोकार्पण वार्षिकोत्सव के अवसर पर प्रस्तावित है। इन प्रतियोगिताओं की श्रंखला में  गायन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस अवसर पर डॉक्टर ममता शुक्ला ,डाॅ रीना आर्य, डाॅ एपीएस गौतम, डाॅ अनुज मिश्रा ने निर्णायक मंडल की भूमिका का निर्वाह किया। वहीं गायन प्रतियोगिता में प्रद्युम्न त्रिपाठी, अंकित कुमार, बाल सुधा, खुशबू, शिवानी, अंजलि शुक्ला, गुलफ्शाँ, दीप्ति, अनामिका, हर्षेन्द्र, शिवांगी पोरवाल सहित 24 विद्यार्थियों ने  प्रतिभाग लिया।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने