Top News

अमावता गौशाला में गौवंशो ने तोड़ा दम, कुत्तों ने नोचा

*अमावता गौशाला में गौवंशो ने तोड़ा दम, कुत्तों ने नोचा*

*अजीतमल,औरैया।* शनिवार की रात क्षेत्र की अमावता गांव में स्थित गौशाला में बीमार एक गौवंश ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद गौशाला संचालकों ने लापरवाही की सारी हदें पार कर दी। मृत गौवंशों को गौशाला के अंदर कुत्ते नौचते रहे। हालांकि सोशल मीडिया में फ़ोटो वायरल होने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। वही सामाजिक संगठनों ने भी नाराजगी जाहिर की है।
      क्षेत्र के गांव अमावता गांव में बनी गौशाला में बीते पंद्रह दिनों से गौवंशों को सूखा चारा खिलाया जा रहा है। जिसके चलते अधिकतर गौवंश बीमार हो रहे है। और बीमार होने के बाद दम तोड़ रहे है। पिछले सप्ताह भी एक गौवंश ने भी दम तोड़ दिया था। लेकिन सप्ताह भर बाद भी जिम्मेदारों ने इस ओर कोई ध्यान नही दिया। जिसके बाद स्थिति यह है कि लगातार जानवरो को सूखा चारा खिलाया जा रहा है। जिसके चलते रविवार  को गौशाला में एक गौवंश ने दम तोड़ दिया। उन मृत गौवंशो के शवों को आवारा कुत्तों ने बुरी तरह से नोच डाला। वही सूबे की सरकार गौशाला में गौवंशो की देख - भाल के लिये लाखों रुपये खर्च कर रही है। लेकिन फिर भी गौवंशो की स्थिति दयनीय है। गौवंशो को सूखा चारा खिलाया जा रहा है। सूखा चारा खाने से गौवंशों के पेट मे दिक्कत हो रही है। जिसके बाद वह बीमार होकर दम तोड़ रही है। मरने के बाद भी जिम्मेदार ध्यान नही दे रहे है। और मृत गाय को कुत्ते नौच रहे है।रविवार को मृत गाय को कुत्ते द्वारा नौचते हुये जब फ़ोटो वायरल हुई तो अधिकारियों ने आनन फानन में मृत गौवंशों को दफ़नवा दिया। इस संबंध में जब खंड विकास अधिकारी सतीश पांडेय से बात करनी चाही तो उन्होंने फोन नही उठाया।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने