*शिक्षक लगन व मेहनत से बच्चो को दे शिक्षा-मनीष यादव*
*राष्ट्पति पुरुस्कृत शिक्षक मनीष यादव के साथ शिक्षकों ने लिया शैक्षिक परिवर्तन का संकल्प*
*खण्ड शिक्षा अधिकारी अवधेश सोनकर ने शिक्षकों को दिया सहयोग का आश्वासन*
*अजीतमल,औरैया।* शिक्षक की पहचान उसके शैक्षणिक गुणों, माहौल और वातावरण से होती है परन्तु ऐसा सब बनाने के लिए शिक्षक में निष्ठा, लगन और समर्पण के साथ-साथ नवाचरी सोच और रचनात्मक कार्यों का समावेश होना आवश्यक है । ऐसा लिखित रूप में पढ़ने को और किसी मोटिवेशनल स्पीकर के द्वारा बोलते हुए अक्सर देखा जा सकता है। आज यह वास्तविक रूप में धरातल पर मिला। विकासखण्ड अजीतमल के प्राथमिक विद्यालय ज्ञानपुर प्रतापसिंह में जहां आयोजित मिशन शिक्षण संवाद की मासिक बैठक मैं उपस्थित आधा सैकड़ा शिक्षकों और शिक्षिकाओं ने बेसिक शिक्षा की बदलाव की बारीकियों को समझा और परखा। राष्ट्रपति पुरुस्कृत शिक्षक मनीष यादव ने कहा हमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति के आधार पर बच्चों में कौशल विकसित करने और सीखने की लालसा जगाने का कार्य गंभीरता से करना होगा। इसी को हम सभी शिक्षक कैसे बच्चों के साथ सहज रूप में आसानी से कर सकते हैं। मनीष यादव ने बाधाएं पार करने पर आधारित एक गतिविधि भी प्रस्तुत की। जिसका संदेश था समस्या पहले से हमारे मस्तिष्क में है, जिससे हम चाहें तो आराम से पार पा सकते हैं। वही विशिष्ट अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी अजीतमल अवधेश सोनकर ने प्राथमिक विद्यालय महाराजपुर, ज्ञानपुर प्रतापसिंह व हैदरपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय दलेलनगर व जानिसनगर के शिक्षकों को कार्बन न्यूट्रल स्कूल प्रशस्तिपत्र प्रदान करते हुए शिक्षकों के पर्यावरण संरक्षण में योगदान की सराहना की।आमंत्रित अतिथि ग्राम प्रधान रामू यादव ने जल्द ही विद्यालय में इंटरलाकिंग कार्य कराने का भरोसा दिलाया। उत्कृष्ट शिक्षक नवीन पोरवाल ने शैक्षिक गुणवत्ता के विभिन्न आयामों को धरातल पर उतारने की बात के साथ मिशन शिक्षण संवाद के वि़भिन्न कार्यों की जानकारी दी। ज्ञान प्रकाश ने मिशन शिक्षण संवाद द्वारा इस समय चलाये जा रहे विशेष अभियान पढ़ाई से प्रतियोगिता तक और कार्बन न्यूट्रल स्कूल के विषय म विस्तृत जानकारी दी। वही शिक्षिका अरुणा शर्मा और रचना सैनी ने अपने - अपने टीएलएम का प्रस्तुत किये। विद्यालय के प्रधानाध्यापक नरेन्द्र कुशवाहा ने सभी शिक्षकों को पेन और विशिष्ट अतिथियों को पेन डायरी भेंट की । कार्यक्रम में विक्रान्त पोरवाल , देवेन्द्र दुबे ,मनोज भदौरिया, महेश शर्मा, हिमांशु गौतम, शिवम चौहान ,भावना गौतम , शशांक सैनी , अरविन्द कुशवाहा,गोपाल सिंह, गौरव पांडेय, अनुराग शर्मा,प्रदीप कुमार आदि शिक्षक मौजूद रहे।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know