*निजी नलकूप चलाते टीम ने एक को पकडा*
*बिधूना, औरैया।* विद्युत विभाग की टीम ने एरवाकटरा थाना क्षेत्र के ग्राम सरांय कछवाह में एक व्यक्ति को बिना कनेक्शन के 10 एचपी का निजी नलकूप चलाते पकड़ा है। टीम ने पकड़े गये व्यक्ति के विरुद्ध विद्युत अधिनियम के अंतर्गत थाना एंटी पावर थेफ्ट भगौतीपुर औरैया में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जाँच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। बीते दिवस उपखंड अधिकारी रामकुमार वर्मा, अवर अभियंता राकेश कुमार गुप्ता, संविदा कर्मी वीरेंद्र कुमार की टीम ने एक गोपनीय सूचना के आधार पर ऐरवा कटरा थाना क्षेत्र के ग्राम सराय कछवाह में विद्युत चोरी कर निजी नलकूप चलाये जाने की जांच की तो टीम को सुधीर उर्फ सुद्दू पुत्र बृजपाल सिंह के द्वारा खंभे से केबल डालकर 10 एचपी का समरसेबल चलाते पाया गया। उपखंड अधिकारी रामकुमार वर्मा, अवर अभियंता राकेश कुमार गुप्ता ,संविदा कर्मी वीरेंद्र कुमार की टीम ने विद्युत चोरी करने के आरोप में जहाँ केबिल आदि जब्त कर आरोपी के विरुद्ध एंटी थेफ्ट पावर थाना भगौती पुर औरैया में रिपोर्ट दर्ज कराई है वहीं थाना पुलिस ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की बात कही है।उपखंड अधिकारी रामकुमार वर्मा ने कहा कि किसी भी कीमत पर क्षेत्र में विद्युत चोरी नहीं होने दी जाएगा। उन्होंने विद्युत उपभोक्ताओं से अनुरोध किया कि अनावश्यक परेशानियों से बचने के लिए वह अपने कनेक्शन नियमित मत करा लें , और अपने बकाया विद्युत बिलों का समय से भुगतान कर दे साथ ही लोड के सापेक्ष भार में वृद्धि करा लें।कहा कि विद्युत चैकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। यदि कोई भी व्यक्ति विद्युत चोरी करते पकड़ा गया तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know