Top News

चारे के अभाव में दम तोड़ने को मजबूर गोवंश

*चारे के अभाव में दम तोड़ने को मजबूर गोवंश*

*अजीतमल,औरैया।* क्षेत्र की अमावता गांव  स्थित अस्थाई गौशाला में चारे के अभाव में गोवंश दम तोड़ते नजर आ रहे हैं ।चारे के अभाव में पहले तो गौवंश बीमार होते हैं, और धीरे-धीरे मरणासन्न अवस्था में पहुंच जाते हैं।
बता दें अमावता गांव स्थित अस्थाई गौशाला में करीब एक सैकड़ा गोवंश मौजूद है।  गौशाला में बाउंड्री वाल ना होने से बीते दिनों तारों की बेरी कटिंग तोड़कर 24 सांड भाग गए थे। वही गौशाला में कई गोवंश बीमारी स्थिति से जूझ रहे हैं। सूत्रों की माने तो चारे के रूप में खिलाई जा रही पराली गोवंश को और अधिक कमजोर बना रही है। वहीं हरे चारे और दाने की कमी गोवंश को मरणासन्न अवस्था मे पहुंचा देती है।  पशु चिकित्साधिकारी डॉ0  कैलाश बाबू ने बताया कि गौशाला में हरे चारे की कमी है। पर्याप्त चारा न मिल पाने के कारण गोवंश बीमार हो रहे हैं।  उनका लगातार, इलाज किया जा रहा है।  लेकिन पर्याप्त भोजन न मिलने से इलाज में भी परेशानी आती है। 2  गौवंश, बहुत अधिक बीमार है। जिन का इलाज किया जा रहा है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم