*महिला से छीना झोला, होमगार्ड ने दौड़ाया*
*अब कोतवाली पुलिस तलाश कर रही होमगार्ड का*
*अजीतमल,औरैया।* कस्बे के सेंट्रल बैंक के पास एक दुकान से सामान लेकर निकल रही महिला का झोला बाइक सवार दो उचक्के झपकर भागे। शोर सुनकर वहां मौजूद एक होमगार्ड ने उनका पीछा किया। कोतवाली पहुंची महिला के बताने पर जानकारी करने के लिये अब पुलिस, वहां मौजूद होमगार्ड की ही तलाश में जुटी है।
क्षेत्र के हरपालपुर गांव निवासी चन्द्रमुखी पत्नी राहुल सिंह,अजीतमल कस्बे की सेंट्रल बैंक के पास स्थित एक घड़ी/मोबाइल की दुकान से ,मोबाइल रिपेयर करवाकर, कपड़े भरे झोले में रखकर दुकान से निकल रही थी। तभी वहां खड़े दो उचक्कों ने झोला , झपट्टा मारकर छीन लिया। और बाइक से भागे। महिला ने जैसे ही शोर मचाया तो वहां मौजूद एक होमगार्ड ने , उचक्कों को पकड़ कर लाने का आश्वाशन देते हुए महिला को कोतवाली भेज दिया। और उचक्कों का पीछा कर लिया। बेचारी महिला शाम तक कोतवाली में बैठी थी। किन्तु न तो उचक्के ही पकड़े गए। न होमगार्ड ही वापिस लौटा। और न ही उसका मोबाइल रखा कपड़ों से भरा झोला ही मिला।
प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अनिल मणि त्रिपाठी ने बताया कि मौके पर मौजूद होमगार्ड की जानकारी की जा रही है। कि कौन सा होमगार्ड वहां मौजूद था। मामले की जांच की जा रही है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know