*खाद्य कारोबारकर्ताओं को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया*
*औरैया।* जिलाधिकारी औरैया के निर्देशानुसार शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण द्वारा नामित प्रशिक्षण सहयोगी संस्था मैसर्स प्रखर फाउण्डेशन द्वारा जनपद में खाद्य कारोबारकर्ताओं को फोसटेक के अन्तर्गत विशाल गेस्ट हाउस औरैया प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें औरैया नगर के मिठाई, किराना इत्यादि से सम्बन्धित कुल 51 खाद्य कारोबारकर्ताओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। उक्त प्रशिक्षण में मैसर्स प्रखर फाउण्डेशन के प्रशिक्षक राकेश कुमार सिंह द्वारा खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य सुरक्षा सम्बन्धी विधिक प्राविधानों स्वच्छता, खाद्य पदार्थों का भण्डारण एवं रखरखाव के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण के दौरान खाद्य कारोबारकर्ताओं को कोरोना (कोविड-19) से बचाव हेतु आवश्यक उपायों की जानकारी देते हुए जागरूक एवं सचेत किया गया। प्रशिक्षण के दौरान अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन् जनपद औरैया डा० मंजुला सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एस०के० श्रीवास्तव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश चन्द्र , माता शंकर बिन्द एवं , सुनील कुमार सिंह एवं अश्वनी कुमार शिवम उपस्थित रहे। प्रशिक्षण सहयोगी संस्था की ओर से विशाल सिंह द्वारा समस्त कार्यक्रम का संचालन किया गया। अभिहित अधिकारी औरैया ने बताया कि उक्त प्रशिक्षण फेस्साई द्वारा खाद्य कारोबारकर्ताओं हेतु अनिवार्य प्रशिक्षण है एवं आगे जनपद के विभिन्न स्थानों पर प्रशिक्षण शिविर आयोजित किये जायेंगे।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know