*झोपड़ी में लगी आग साधू की गृहस्थी राख*
*फफूंद,औरैया।* थाना क्षेत्र के गांव जुआ में मंदिर के पास रह रहे एक साधू की झोपड़ी में आग लग गयी जिससे उसमे रखी गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।
गांव जुआ निवासी श्याम सिंह उर्फ मनमोहन गिरी जुआ गांव के बाहर हनुमान धाम मंदिर में पुजारी हैं और वहीं पास अपने शिष्य सुनील दास के साथ झोपड़ी डालकर रहते है।सोमवार की शाम श्याम सिंह गांव चले गए और वहीं रुक गए झोपड़ी में उनका शिष्य सोया हुआ था।रात किसी वक्त अचानक झोपड़ी में आग लग गयी जब तक ग्रामीण काबू पाते उसमे रखी रजाई गद्दा,ग्रहस्थी व पूजा का सामान जलकर राख हो गया।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know