Top News

ज्ञानस्थली स्कूल में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री का हुआ स्वागत*

*ज्ञानस्थली स्कूल में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री का हुआ स्वागत*

*यादव समाज के सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री को क्षेत्रीय राजनीति की बताई गई हकीकत*

*बिधूना,औरैया।*  कस्बे के ज्ञान स्थली स्कूल में रविवार को आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी यादव का पूर्व विधायक एवं ज्ञानस्थली स्कूल के प्रबंधक शिव प्रसाद यादव द्वारा बैंड बाजों के साथ जोरदार स्वागत कराए जाने के साथ बिधूना क्षेत्र की राजनैतिक जमीनी हकीकत से भी कवगत कराया गया।
इस मौके पर  समाज के क्षेत्रीय दिग्गजों द्वारा बिधूना विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक शिव प्रसाद यादव को क्षेत्र की राजनीति का मजबूत स्तंभ बता कर और सीट फतह करने के लिए संभावित विधानसभा चुनाव में बिधूना क्षेत्र से उन्हें भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने का केंद्रीय मंत्री को सुझाव दिया गया। कहा गया कि सैफई परिवार से लोहा लेने वाला यह व्यक्ति भाजपा को मजबूती प्रदान करेगा और प्रदेश में पुनः भाजपा की सरकार बनेगी। इस मौके पर केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी यादव ने कहा कि भाजपा  इस क्षेत्र में किसे अपना प्रत्याशी बनाएगी यह पार्टी आलाकमान के ऊपर निर्भर है, लेकिन वह क्षेत्रीय जन भावनाओं को आलाकमान तक अवश्य पहुंचाएंगी, लेकिन जिसे भी चुनाव में टिकट मिले सभी को एकजुट होकर प्रत्याशी का प्राण प्रण से सहयोग और समर्थन करना चाहिए। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीराम मिश्रा, राजेंद्र सिंह चौहान, प्रमोद बॉर्डर, पूर्व प्रधानाचार्य लाखन सिंह यादव, रानू खाँन, ओजस्विनी यादव आदि प्रमुख नेताओं के साथ भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने