Top News

नई किरण योजना के तहत 5 जोड़ी एक साथ रहने को हुए राजी

*नई किरण योजना के तहत 5 जोड़ी एक साथ रहने को हुए राजी* 

*कानपुर डीएसपी ने महिला थाने पहुंचकर कराए सुलह समझौते*

*औरैया।* प्रत्येक रविवार को आयोजित होने वाले महिला थाना दिवस में नई किरण प्रोजेक्ट योजना के तहत 5 जोड़ों ने आपसी मतभेद भुलाकर सुलह समझौते कराए जाने पर रजामंदी जाहिर कर दी और वह हंसी-खुशी अपने घर को चले गए। बताते चलें प्रदेश सरकार के निर्देश पर नई किरण योजना महिला थाने में आयोजित की जाती है। जिसमें दंपतियों के मामलों का निस्तारण कराते हुए उन्हें सुलह समझौते के माध्यम से एक साथ रहने के लिए प्रेरित किया जाता है। रविवार को आयोजित हुए नई किरण योजना के तहत कुल 12 मामलों को सुना गया। जिसमें पांच ने साथ रहने के लिए रजामंदी दे दी। जबकि सात अन्य लोगों को अग्रिम तिथि दे दी गई। वही कानपुर डीएसपी स्नेहा तिवारी भी अचानक महिला महिला थाना पहुंच गई और उन्होंने आपस में झगड़ा करने वाले दंपतियों को समझा-बुझाकर सुलह समझौते कराए। डीएसपी कानपुर स्नेहा तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देशन में कई लोगों को जनपदों में भ्रमण करते हुए महिला थाने एवं महिला हेल्प लाइन का निरीक्षण किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके तहत उन्हें औरैया एवं इटावा की जिम्मेदारी मिली है। जिसके तहत वह यहां पर पहुंची और उन्होंने दंपतियों की समस्याओं को सुना। रविवार को रेशमा देवी पत्नी प्रदीप कुमार निवासी उपाध्याय नगर दिबियापुर, रुखसाना पत्नी संजू उर्फ आसिफ निवासी सत्ते स्वर औरैया, पूजा पत्नी हरि नारायण निवासी तालेपुर फफूंद, अर्चना राजपूत पत्नी विकास भारती निवासी बनारसी दास तथा अलीशा पत्नी मोइन खान निवासी दलेलनगर अजीतमल ने पुराने मतभेद भुलाकर एक दूसरे के साथ रहने में रजामंदी जाहिर की। सभी पांचों जोड़ों को महिला थाना पुलिस ने हंसी खुशी विदा किया। वहीं डीएसपी स्नेहा तिवारी ने सभी पांच जोड़ों को नसीहत दी कि वह लोग आपस में प्रेम व्यवहार से रहें ताकि उन्हें थाने में आने की आवश्यकता न पड़े। इस दौरान महिला थाने का फोर्स भी मौजूद रहा।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم