Top News

हमारा आंगन हमारे बच्चे एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

*हमारा आंगन हमारे बच्चे एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन**

*सहार,औरैया।* मंगलवार हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यशाला का आयोजन ब्लॉक संसाधन केंद्र सहार के प्रांगण में किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी जय प्रकाश के द्वारा की गई। सर्वप्रथम खंड शिक्षा अधिकारी कृपा शंकर यादव, डाइट मेंटर अखिलेश कुमार दुबे एवं एसआरजी सुनील दत्त राजपूत तथा सहयोगी एआरपी टीम के सदस्य , अरुण कुमार यादव विनय कुमार , सुबोध कुमार एवं विश्वनाथ सिंह यादव के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सर्वप्रथम एआर  सुबोध कुमार द्वारा नई शिक्षा 2020 के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। तत्पश्चात एआरपी विनय कुमार द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं नोडल शिक्षकों के मध्य आपसी समन्वय कैसा हो उसके बारे में बताया गया। एआरपी सुबोध कुमार द्वारा निपुण भारत अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। एआरपी अरुण कुमार यादव ने न्यू एजुकेशन पॉलिसी ने भारत अभियान के साथ किस तरह क्रियान्वित की जा रही है। उसके बारे में अपने विचार व्यक्त किए। एसआरजीसी सुनील दत्त राजपूत ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों , नोडल सहायक अध्यापक, संकुल शिक्षकों एवं एआरपी टीम के सदस्यों से अपने विचार साझा करते हुए कहा कि आप अपने आप को किस श्रेणी में रखना चाहते हो आप पर डिपेंड करता है, कि आप मालिक बनना चाहते हैं, नौकर बनना चाहते हैं, या चोर बनना चाहते हैं। उन्होंने बताया जो व्यक्ति निर्धारित समय तक कार्य करता है ,वह नौकर कहलाता है, जो व्यक्ति निर्धारित समय से कम समय तक कार्य करता है वह चोर कहलाता है, और जो व्यक्ति निर्धारित समय से अधिक समय तक कार्य करता है वह मालिक की श्रेणी में आता है, उस पर डिपेंड करता है कि वह अपने आप को किस श्रेणी में रखना चाहता है। सीडीपीओ सीमा चौधरी ने उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नोडल सहायक अध्यापकों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए बच्चों को बार मत प्रोसेस से संबंधित विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियां कक्षा 1,2 के छात्रों के साथ मिलकर करवाने के लिए कहा संकुल शिक्षक श्री राजा सिंह राजपूत राज नारायण,  अनिल कुमार बाथम, अनिल कुमार पाल, अतुल त्रिपाठी,कमलेश्वर वाजपेई, आशुतोष शुक्ला , लाखन सिंह यादव, विनोद कुशवाह, शिशुपाल सिंह, प्रदीप शुक्ला ने शैक्षणिक गतिविधि आधारित विभिन्न क्रियाकलापों को आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं नोडल शिक्षकों के साथ करवाया। उत्सव में 50 आंगनवाडी कार्यकत्रियों 50 नोडल सहायक अध्यापक 50 अभिभावकों ने प्रतिभाग किया।कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रधान अध्यापक सुश्री संध्या शर्मा, श्री लक्ष्मीकांत राजपूत सहायक अध्यापक अनुदेशक सुशील कुमार, बीआरसी लेखाकार श्री नरेंद्र श्रीवास्तव , संदीप कुमार , देवांशु, पंचम सिंह, ओमी दुबे, महावीर रमेश चंद्र दीवान ने विशेष योगदान दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन इंचार्ज प्रधान अध्यापिका श्रीमती प्रीति त्रिपाठी के द्वारा किया गया।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने