*राजकीय ठेकेदार के निधन पर जताया शोक*
*बिधूना,औरैया।* भाजपा के जिला मंत्री ऋषि पाण्डेय के चाचा राजकीय ठेकेदार एंव समाजसेवी मैत्री शंकर पाण्डेय का बीती रात्रि निधन हो गया। वह बीते काफी समय से कैंसर से पीड़ित थे। जैसे ही उनका पार्थिव शरीर उनके आवास पर आया तो भारी संख्या में लोग उनके अंतिम दर्शन करने को उनके आवास पहुँच गये, और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राज्य सभा साँसद ,साँसद सुब्रत पाठक , पूर्व विधायक प्रमोद कुमार गुप्ता एलएस,भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा , भाजपा नेत्री मंजू सिंह सेंगर , पूर्व मंत्री सतीश पाल , पूर्व विधायक शिव प्रसाद यादव ,भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मंजू चौहान ,विधायक प्रतिनिधि देवेश शाक्य ,पूर्व चेयरमैन आदर्श मिश्रा , चेयरमैन अमित बाथम , भाजपा महामंत्री धीरेन्द्र सिंह गौर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह कुशवाह , पूर्व प्रधानाचार्य रमेशचन्द्र अग्निहोत्री , लोकतंत्र सेनानी ग्रीश कुमार शुक्ला , ब्राह्मण सेवा समिति के अध्यक्ष कौशल किशोर शुक्ला , महामंत्री छुन्नू तिवारी , रमेश चंद्र त्रिपाठी , एडवोकेट रविन्द्र कुमार पाँडेय ,डाक्टर श्याम नरेश दुबे, अनिल शास्त्री,निर्मला चौहान ,आदि ने उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की है। दिवंगत मैत्रीशंकर पान्डेय का कन्नौज के गंगाघाट पर दाह संस्कार कर दिया गया है। मुखाग्नि उनके बडे पुत्र इंजीनियर मनीष पांडेय ने दी। इस अवसर पर उनके बडे भाई ओउम शंकर पांडेय विभूशंकर पांडेय नामशंकर पांडेय आदिशंकर पांडेय आदि स्वजन मौजूद थे।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know