*सपा के संभावित प्रत्याशी जुटा रहे जनसमर्थन*
*औरैया।* समाजवादी पार्टी के बहुचर्चित संभावित प्रत्याशी इन दिनों विधानसभा क्षेत्र का सघन भ्रमण कर रहे हैं। इसके साथ ही वह जनता को दमदारी के साथ उनकी समस्याओं को रखने का आश्वासन दे रहे हैं। जनता के लोग भी उनका समर्थन करने के लिए भरोसा दिला रहे हैं।
समाजवादी पार्टी के संभावित प्रत्याशी सर्वेश बाबू गौतम इन दिनों आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर पूरी तरह से सक्रिय हैं। इसी के चलते वह विधानसभा क्षेत्र का सघन भ्रमण कर रहे हैं। क्षेत्र की जनता को वह उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाने तथा समस्या का समाधान कराने का भरोसा दे रहे हैं। शनिवार को संभावित प्रत्याशी श्री दोहरे अपने समर्थकों के साथ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लालपुर, मुरादगंज, तुर्कीपुर, प्रेम नगर, गांधीनगर, जगतपुर व गोहना आदि ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण किया। जहां पर उन्होंने विधानसभा चुनाव 2022 के लिए समर्थन जुटाया। ग्रामीण जनता ने उन्हें विजई बनाने का आशीर्वाद प्रदान किया है। संभावित प्रत्याशी का कहना है कि यदि सपा हाईकमान द्वारा उन्हें चुनाव लड़ने की अनुमति मिलती है, तो वह पूरी दमदारी के साथ औरैया विधानसभा सीट पर अपनी ध्वजा पताका फहराएंगे।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know