Top News

अज्ञात वाहन की टक्कर से दो घायल

*अज्ञात वाहन की टक्कर से दो घायल*

*अजीतमल,औरैया।* कस्बे के पुराने मुग़लरोड पर हाथीराजन के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गये। घायलवस्था में दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
    औरैया के गाजीपुर गांव निवासी धर्मेंद्र राजपूत अपनी बाइक द्वारा लालपुर स्थित अपने मौसी के यहां रविवार  सुवहः आया हुआ था।  शाम को वह अपने मौसी के लड़के शिव भान पुत्र अशोक कुमार उम्र 11 वर्ष को बाइक पर बैठाकर मोहद्दीनपुर स्थित अपनी बहन के यहाँ जा रहा था। जैसे ही वह अजीतमल के हाथीराजन के पास पहुंचा वैसे ही पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उक्त लोग बुरी तरह घायल हो गये। घायलवस्था में दोनों को सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया गया। जहां से   धर्मेंद्र को गम्भीरवस्था में डॉक्टरो ने प्राथमिक उपचार के बाद रिफर कर दिया।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने