*युवती को मारपीट कर किया घायल,रिपोर्ट दर्ज*
*फफूंद,औरैया।* थाना क्षेत्र के एक गांव में मछली पकड़ने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। जिसमें एक युवती को मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। युवती की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव जसा का पूर्वा निवासी शिखा देवी पुत्री हरीराम ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि हमारे गांव के बहार एक तालाब है। जिसमें मछली है शनिवार की शाम को मछली पकड़ने के लिए हमारा भाई जबर सिह तालाब पर गया था जहां पर गांव के प्रमोद कुमार, सुभाष, धीर सिह पुत्रगण सुरेश चंद्र भी थे, उक्त लोगो ने हमारे भाई को मछली नही पकड़ने दी तथा गाली गलौज करने लगे जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मे मारपीट करने लगे जब बचाने गई तो मुझे भी मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। गांव के लोगो के आने पर जानसे मारने की धमकी देकर भाग गये। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घायल युवती को डाक्टरी परीक्षण हेतु दिबियापुर सीएचसी में भेज दिया।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know