*नदी में कूदने जा रही व्रद्ध महिला को पुलिस ने बचाया*
*फफूंद,औरैया।* थाना क्षेत्र के एक गांव में स्थित नदी के पुल में बहु से झगड़ा होने के कारण कूदने जा रही वृद्ध महिला को पास में मौजूद पुलिस ने पकड़ा समझा बुझा कर के परिजन को बुलाकर साथ मे भेजा।
थाना क्षेत्र के गांव जुआ निवासी रामवेटी पत्नी स्व० सेवाराम अपने पुत्र अवनीश कुमार के साथ गांव में रहती है। बुधवार की दोपहर को रामवेटी की अपनी बहू पूजा देवी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। जिससे परेशान होकर वृद्ध महिला गांव के बाहर स्थित जुआ पुल पर जाकर खड़ी हो गई, और फुल से नदी में छलांग लगाने के लिए जैसे ही तैयार हुई तभी पुल पर मौजूद पुलिस फोर्स ने वृद्ध महिला को पकड़ लिया , और उनसे परेशानी पूछी। जिसके बाद बहू व पुत्र को थाने बुलाकर समझा बुझाकर घर जाने के लिए राजी हो गई, और वह अपने पुत्र व पुत्रवधू के साथ घर चली गई। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष जितेंद्र सिह ने बताया कि एक वृद्ध महिला अपनी बहू से झगड़ा होने के कारण नदी में कूदने जा रही थी। पुल पर मौजूद पुलिस टीम ने बचाया समझा बुझाकर घर चली गई है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know