Top News

संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्धा की हुई मौत

*संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्धा की हुई मौत*

*बिधूना,औरैया।* एक सप्ताह पूर्व कस्बे के किशोरगंज में न्यायालय के आदेश पर हटाए गये अनाधिकृत कब्जे को लेकर बुधवार को दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान एक 70 वर्षीय वृद्धा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतिका के पुत्र ने भूस्वामी के पुत्रों के विरुद्ध मां की हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।  कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। कोतवाली पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कस्बे के किशोरगंज में एक विवादित भूमि पर अनाधिकृत कब्जे को लेकर  न्यायालय के आदेश पर 9 दिसंबर को राजस्व विभाग एवं पुलिस की टीम ने मौके पर जाकर न्यायालय के दशकों पूर्व की यथा स्थिति कायम रखने के आदेश का अनुपालन कराया था। बताया जाता है बुधवार को अवैध कब्जेदार  प्रेमा देवी व उसके पुत्र ने पुनः उसी भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया जिसका  भूस्वामी करुणेश के पुत्रों ने विरोध किया। तभी अचानक 70 वर्षीय प्रेमा देवी की मौत हो गई| भू स्वामी ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी| वृद्धा की मौत से उसके स्वजनों में कोहराम मच गया|इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया और पीडित स्वजनों को आवश्यक कार्यवाही का भरोषा दिलाया। कोतवाली पुलिस ने  प्रेमादेवी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण मिश्रा ने कहा की तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।  मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। बताया जाता है कि भू स्वामी करुणेश का परिवार धर्म के प्रचार प्रसार के साथ हवन पूजन कथा भागवत आदि धार्मिक अनुष्ठान कराता रहता है और भले लोगों में गिना जाता है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने