Top News

आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष सोमेंद्र पोरवाल ने बिधूना पार्टी कार्यालय पर प्रेस वार्ता करते हुए कहा आने

आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष सोमेंद्र पोरवाल ने बिधूना पार्टी कार्यालय पर प्रेस वार्ता करते हुए कहा आने वाले समय में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर प्रतिवर्ष 10 लाख युवाओं को नौकरी दी जाएगी इस समय के अंदर उनको नौकरी नहीं मिलती है तब तक नौकरी मिलने तक उनको ₹5000 प्रति माह बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा इसके साथ ही उन्होंने आगे बताया कि जब भी युवा बेरोजगार अपने रोजगार के विषय में सरकार से बात करते हैं तो सरकार उनको धमकाने का कार्य  करती है प्रदेश मैं जब भी परीक्षा होती हैं तभी पेपर लीक हो जाते हैं यह सरकार पेपर लीक सरकार है आने वाले समय में आंदोलनरत सभी छात्रों एवं बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराया जाएगा । इस अवसर पर दिबियापुर विधानसभा प्रभारी श्रीमती अंकिता यादव सीवाईएसएस जिलाध्यक्ष जगजीवन राजपूत जिला कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद लतीफ दिबियापुर विधानसभा सदस्य विश्राम सिंह साहब अवनीश यादव ब्लॉक अध्यक्ष अछल्दा कुलदीप पाल ब्लॉक उपाध्यक्ष और आचार्य सुभाष यादव तथा राशिद खान इस अवसर पर मौजूद रहे। 

संवाददाता बल्लू शर्मा बिधूना औरैया

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने