Top News

झाड़ियों में अजगर देख मचा हड़कंप*

*झाड़ियों में अजगर देख मचा हड़कंप*

*बिधूना,औरैया।* क्षेत्र के खेतों की झाड़ियों में ग्रामीणों ने अजगर सांप देखा तो हड़कम्प मच गया। ग्रामीणों द्वारा वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गयी। मौके पर पहुंची टीम ने रेस्कयू आरम्भ करके तीन मीटर लम्बा करीब 60 किलो बजन का अजगर कब्जे में लिया है।
बुधवार को क्षेत्र के ग्राम बेलपुर में उस समय हड़कम्प मच गया। जब एक किसान अपने खेत में पानी लगाने गया हुआ था जैसे ही उसने सांप को देखा तो वह मौके से भाग खड़ा हुआ। ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को सूचना दी गयी। सूचना पर पहुंची वन विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी सुदेश यादव की टीम के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने घण्टों रेस्क्यू अभियान चलाकर तीन मीटर लम्बा 60 किलो बजन का अजगर सांप निकल लिया। टीम ने कहा कि ऐसे सुरक्षित वन में कही छोड़ दिया जायेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने