*एनसीसी अधिकारी को सम्मान से नवाजा*
*एनसीसी अधिकारी रवि दत्ता को किया गया सम्मानित*
*फफूंद,औरैया।* फफूंद क्षेत्र में केशमपुर के श्री रामसेवक सावित्री देवी इंटर कालेज के फोर यूपी एनसीसी अधिकारी रवि दत्ता को लेफ्टिनेंट जनरल गुरवीर पाल सिंह ने सर्वोच्च सम्मान से नवाजकर सम्मानित किया।उनको मिले सम्मान को लेकर एनसीसी कैडेट्स ने खुशियां मनाते हुए अधिकारी रविदत्ता को बधाई दी है। इटावा में हुए फोर यूपी बटालियन के सम्मान समारोह में केशमपुर के एनसीसी अधिकारी रविदत्ता को एनसीसी महानिदेशक गुरबीर पाल सिंह ने सर्वोच्च सम्मान प्रतीक चिन्ह देकर समानित किया।रवि दत्ता को यह सम्मान कोविड 19,व अन्य जागरूकता रेलिया और तमाम सरानीयह काम करने के लिए दिया गया है। उनके सम्मानित होने पर एनसीसी कैडेट्स ने खुशियां मनाते हुए उन्हें बधाई दी है।सम्मान समारोह कार्यक्रम में अपर महानिदेशक मेजर जनरल राकेश राणा,उप कमांडर बिग्रेडियर अरुण यादव, इटावा के कमान अधिकारी कर्नल एसपी सिंह, सूबेदार मेजर साहब सिंह आदि सैन्य अधिकारी मौजूद रहे।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know