*नलो में आ रहा गंन्दा पानी, नगर पंचायत नही दे रहा ध्यान*
*अजीतमल।* एक ओर जहा सरकार स्वाच्छता के लिये कई कार्यक्रम चलाकर लोगेा केा जागरूक करने का कार्य कर रही है। वही नगर पंचायत बाबरपुर अजीतमल द्वारा नगर को कराई जा रही जल आपूर्ति में गन्दा पानी सप्लाई कराया जा रहा है। जिसके चलते लोगों को बीमारी फैलने का लगातार खतरा बना हुआ है। कई बार लोगों द्वारा की गयी शिकायत के बाद उक्त सप्लाई की लाइन का सर्वे भी कराया गया है, लेकिन लोगो को राहत नही मिल सकी है।
कस्बा बाबरपुर फफूॅद रोड पर स्थिति मौहल्ला शास्त्रीनगर एवं अशोक नगर में नगर पंचायत द्वारा की जा रही पानी सप्लाई की लाईनो से घरो में गन्दा और बदबूदार पानी सप्लाई किया जा रहा है। जिससे मौहल्ले के लोग बहुत ही परेशान है। पानी इतना बदबूदार है कि उसे पीना तो दूर उससे अन्य कार्य भी नही किये जा सकते है जिसके चलते लोग हैण्डपम्पो एवं आस पास के लोगो के घरो मंे लगे समरसेविलो से पीने के पानी की व्यवस्था करते देखे जा रहे है। शास्त्रीनगर मौहल्ला निवासी संजीव कुमार, अरविन्द कुमार, विशम्भर सोनी, जयवीर सिंह, एवं अशोकनगर मोहल्ले निवासी गणेश, सत्यनारायण आदि ने बताया कि पिछले कई माह से घरो में गन्दा पानी सप्लाई किया जा रहा है। जिसका मुख्यकारण नालो से होकर निकली सप्लाई बाली लाइने पुरानी एवं जंग खाई हुई हैं। जिससे नालो का गन्दा पानी घरो में पहुच रहा है, लेकिन नगर पंचायत प्रशासन को खबर करनेे के बाबजूद समस्या पर कोई ध्यान नही दे रहा है। इस सम्बन्ध में अधिशाषी अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि नलो की लाइनो को चेक करवाया जा रहा है, शीघ्र ही समस्या का निदान किया जायेगा।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know