*विवाहिता को घर से मारपीट कर मायके में छोड़ा*
*अजीतमल,औरैया।* बाबरपुर कस्बा के मोहल्ला लक्ष्मी नगर निवासी ससुराली जनों पर एक विवाहिता ने मारपीट कर उसके मायके छोड़ आने तथा अतिरिक्त दहेज की मांग पुरी किये बिना आने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोतवालों पुलिस को तहरीर दी है।
अछल्दा निवासी इच्छा पुत्री स्व0 राकेश की शादी गत 2 मार्च 2020 को बाबरपुर कस्बे के मोहल्ला लक्ष्मी नगर निवासी प्रांशु गुप्ता पुत्र सतीश चंद्र गुपत के साथ हुई थी। आरोप है अतिरिक्त दहेज में 2 लाख रुपये की मांग करते हुए पति, ससुर,सास व नन्दों द्वारा उसे प्रताड़ित करते हुए बीती 11 दिसम्बर को उसकी मारपीट की गई। बेहोशी हालत में पति उसे उसके मायके अछल्दा में छोड़कर भाग आया। 2 लाख रुपये की मांग पूरी किये बिना,आने पर जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस मानले की जांच में जुटी है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know