*गौ आश्रय स्थल की वाउन्ड्रीवॉल न होने के चलते दो दर्जन गोवंश भाग गये*
*अजीतमल,औरैया।* सरकार गौवंशों की सुरक्षा के लिये जहाँ पूरी तरह चौकस नजर आ रही है, लेकिन वही स्थानीय अधिकारी एवं कर्मचारियो की उदासीनता के चलते गौवंश बनाई गयी अस्थई गौशालाओ मे नही टिक पा रहे है। अजीतमल क्षेत्र की एक गौशाला से रात्रि में दो दर्जन गौवंश बाउन्ड्रीबॉल न होने के चलते तारो की बाढ़ को तोड़ते हुये भाग गये। सुबह गोशाला संचालक द्वारा अधिकारियो को सूचित किया गया।
ब्लाक क्षेत्र के ग्राम अमावता में अस्थाई गौवंश आश्रय स्थल बनाया गया जिसका संचालन स्व0 रामसेवक दुबे समाज सेवा एवं शिक्षा प्रसार समिति गॉद्यीनगर अजीतमल द्वारा किया जा रहा है, आश्रय स्थल के प्रबन्धक शिवमहेश दुबे ने बताया कि आश्रय स्थल में 104 गौवंशो की सेवा की जा रही थी रविवार की रात्रि मेंआश्रय स्थल में लगे तारो की बाढ़ को तोड़कर 24 गौवंश भाग गये है जिनकी लिखित सूचना कोतवाली सहित अपने अधिकारियो को दे दी गयी है। उन्होेने बताया कि गौवंश स्थल की वाउन्ड्री बॉल की कई बार मांग कर चुके है लेकिन कोई सुनवायी नही हो रही है जिसके चलते तारो की वाढ़ लगाकर गौवंशो की सुरक्षा की जा रही है। इस सम्बन्ध में बीडीओ अजीतमल सतीश पाण्डेय ने बताया कि गौवंश निकल जाने की उनको कोई जानकारी प्राप्त नही हुई है अगर खबर आती है तो उनकेा तलाशकर पुनः गौआश्रम स्थल मे ंछोड़ा जायेगा तथा शीघ्र ही किसी न किसी मद से गोवंश आश्रय स्थल की वाउन्ड्रीबॉल बनाने का कार्य किया जायेगा जिससे गौवंश सुरक्षित रह सके।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know