Top News

खेलकूद प्रतियोगिता में जिले का नाम रोशन किया

*खेलकूद प्रतियोगिता में जिले का नाम  रोशन किया*
      
*ऐरवाकटरा,औरैया।* शुक्रवार को स्वर्गीय रतन लाल शर्मा स्टेडियम किदवई नगर कानपुर में आयोजित मंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें औरैया जिला के विकासखंड एरवाकटरा मे इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल समायन की छात्रा गुड़िया ने क्रमशः 50 मीटर, 200 मीटर एवं 400 मीटर में प्रतिभाग किया जिसमें  उसने क्रमशः द्वितीय ,तृतीय , स्थान हासिल किया।
इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल समायन के प्रधानाध्यापक  दीपक कुमार गुप्ता  ने बताया की गुड़िया ने बहुत ही मेहनत की जिसका परिणाम आज सभी को देखने को मिला | उन्होंने एंव अन्य शिक्षकों ने गुड़िया को बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की जबकि सभी ग्राम वासियों ने इंग्लिश मीडियम प्रायमरी स्कूल समायन के प्रधानाध्यापक को गुडिया की सफलता का श्रेय देते हुऐ सराहना की।  इस अवसर पर उन्होंने  गुड़िया की सफलता के लिये उसे ढेर सारी शुभकामनाएं दी। कहा गुडिया की वजह से ही समायन गांव और औरैया जिले का नाम  मंडल में रोशन हो पाया है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने