*प्राथमिक विद्यालय की दशा अति दयनीय*
*अजीतमल,औरैया।* कन्या प्राथमिक विद्यालय बिलावा ब्लॉक अजीतमल जनपद औरैया में विद्यालयों की दशा दयनीय है। इस पर सरकार को कड़ा रुख अपनाने की जरूरत है। शिक्षा स्वास्थ्य और स्वच्छता पर सरकार जोर दे रही है, लेकिन मीडिया के भ्रमण करने पर विद्यालय परिसर में साफ सफाई देखने को नहीं मिली, और प्रधानाध्यापक ने बताया खाना मीनू के अनुरूप और बच्चों की संख्या 38 का खाना बना है, और विद्यालय में 4 कर्मचारी होने के बाद भी उपस्थित दो मिले, और दो छुट्टी पर थे। मीडिया ने साफ-सफाई को लेकर प्रधानाध्यापक से पूछा तो उन्होंने बताया कि प्रधान बताते हैं कि हमारे यहां रोस्टर चलता है। 15 दिन या महीने में एक ही बार सफाई हो पाएगी। मीडिया ने प्रधान से फोन पर बात की तो उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी पंचायत में एक ही सफाई कर्मी है, और हमारे यहां कई एक बिल्डिंग सरकारी है, जिस पर सफाई करना प्रतिदिन संभव नहीं है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know