*एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत*
*कंचौसी,औरैया।* दिल्ली हावड़ा रूट पर कंचौसी पूर्वी रेलवे क्रासिंग से आधा किलोमीटर दूर डाउन लाइन पर उधमपुर से प्रयागराज जा रही उधमपुर प्रयागराज सुपरफास्ट एक्सप्रेस से रविवार की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना पाकर आरपीएफ और कंचौसी चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया, लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।रविवार की सुबह पौने 10 बजे के करीब एक व्यक्ति की ट्रेन से कटने की सूचना मिली। थोड़ी ही देर में वहां काफी संख्या में लोग जमा हो गये। सूचना पर रेलवे पुलिस के एसआई आरडी राठौर व चौकी इंचार्ज जितेंद्र तिवारी मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन करने के बाद शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए मोर्चरी भेज दिया है। पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। अज्ञात व्यक्ति सिलेटी कलर का पायजामा और पीले रंग का कुर्ता व भगवा रंग की साल ओढ़े हुआ था।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक ने रेलवे लाइन पर सिर रखकर आत्महत्या की है, मृतक की उम्र लगभग पचास वर्ष बताई जा रही है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know