*31 दिसंबर तक बढ़ाया गया फर्स्ट डोज का लक्ष्य*
*टीकाकरण के लिए शासन की ओर से जिले को दिया गया 10 लाख 3 हजार 678 का लक्ष्य*
*30 नवंबर तक जिले में 71.70 फीसदी लगी फर्स्ट डोज *औरैया।संवाददाता* शासन की ओर से स्वास्थ्य विभाग को कोविड-19 वैक्सीन की फर्स्ट डोज का लक्ष्य पूरा करने के लिए एक और मौका दिया गया है। जिसके तहत लक्ष्य पूरा करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है। 30 नवंबर तक जिले में 71.70 फीसदी लोगों को फर्स्ट डोज लगी है। स्वास्थ्य विभाग इस बार शत प्रतिशत टीका करने के लिए पूरी दम से जुटा है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा.देव नारायण कटियार ने बताया कि शासन की ओर से नवंबर में जिले के 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को फर्स्ट डोज लगाने का लक्ष्य दिया गया था। लेकिन 30 नवंबर तक जिले में 7 लाख 19 हजार 936 लोगों को कोविड-19 की फर्स्ट डोज लगाई गई। लेकिन लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया। शासन ने लक्ष्य पूरा करने के लिए 31दिसंबर तक का समय बढ़ा दिया है। लक्ष्य को हासिल करने के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है। प्रतिदिन सेशन बढ़ाए गए हैं। साथ ही टीकाकरण में लगे अधिकारियों में बदलाव किया गया है। टीकाकरण करने वाले सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों को पूरी लगन के साथ टीकाकरण में सहयोग करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही पर सख्त कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया की टीकाकरण से छूटे लोगों की ब्लॉक स्तर पर दोबारा जांच कराई जा रही है। जिसके लिए चार टीमें गठित की गई हैं। दोबारा जांच के बाद सूची बनाकर 15 दिन का स्पेशल अभियान चलाया जाएगा।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know