*शराब के लिए पैसे नही मिलने पर लगाई फाँसी मौत*
*थाना क्षेत्र के गांव अनंतपुर (दौलतपुर) का मामला*
*फफूंद,औरैया।* थाना क्षेत्र के एक गांव में शराब के लिए पत्नी से पैसे न मिलने पर एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या करली जानकारी होने पर परिजन ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुची पुलिस ने शव का पंचायतनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना क्षेत्र के गांव अनंतपुर (दौलतपुर) निवासी 32 वर्षीय संजय उर्फ भूरे पुत्र केशलाल खेती किसानी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। संजय को दो वर्ष से शराब पीने का आदी हो गया था। जिसके चलते शुक्रवार की शाम को संजय अपने घर पर आया और शराब के लिए पत्नी से पैसे मांगने लगा जब पत्नी से शराब के लिए पैसे नही दिए तो घर मे गृह कलह किया और सोने के लिए चला गया। घर के सभी लोग भी सो गये। रात्रि में किसी समय कमरे में लगे पंखे में साड़ी का फंदा बनाकर आत्म हत्या करली। पत्नी के देखने पर परिजन को जानकारी दी। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल था। मृतक के पिता केशलाल ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुची पुलिस ने शव का पंचायतनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के छोटे छोटे एक लड़की व दो लड़का है। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार ने बताया कि परिजनों से जानकारी हुई की शराब के लिए पैसे नही मिलने पर उसने फांसी लगाई है। पंचायतनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know