*हिस्ट्रीशीटर सहित भाई पर लूट का मुकदमा दर्ज*
*अछल्दा,औरैया।* क्षेत्र के ग्राम बघुलाई निवासी योगेश यादव थाना मे पुलिस को मुकदमा दर्ज कर ते हुए पुलिस को बाताया कि शुक्रवार शाम मोहम्दाबाद रोड़ पर ग्राम सुंदरपुर के पास बरी का पेड़ व लिप्टिस की बगिया के पास हिस्ट्रीशीटर ने अपने भाई दीपू सहित अन्य साथियों के साथ रास्ता रोक कर बगिया में खीच ले गये और मारते हुये कहने लगे साले तुझे शिकायत करने लायक नही छोड़ूगा लाठी डंडे व बंदूक की बट पीठ पर हमला करते हुए नगदी,सोने की जंजीर ,मोबाइल पर्स आदि छिनाते हुए धमकी देते हुए भाग निकले,शोर शराबा सुन आसपास के ग्रामीण पहुँच गए। गम्भीर रूप से घायल को ट्रैक्टर पर खटिया पर लिटाकर थाना ले आये। बाताया जा रहा है कि
ग्राम बघुलाई निवासी योगेश कुमार यादव पुत्र साहब सिंह ने 9 नवम्बर को थाना अछल्दा में हिस्ट्रीशीटर बिपक्षीगढ़ प्रदीप उर्फ बबलू यादव एंव दीपू पुत्रगढ़ जगदीश यादव निवासी नगला रामधन के खिलाफ मारपीट कर चार घंटे ब बंधक बनाने का एक शिकायती पत्र दिया था जिसमें कोई कार्यबाही न होने पर पीड़ित पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा से न्याय की गुहार लगाकर वापस गांव जा रहा था तभी दों वाइक लगाकर रोका गया।हिस्ट्रीशीटर के भाई सहित ने अन्य साथियों के साथ मारपीट कर लूट की पीडित ने बताया वह शुक्रवार शाम अनन्तराम कोल्ड स्टोर पर आलू बिक्री करके आया था नगदी, पर्स, मोबाइल, जंजीर भी लूट लिए थानाध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया हिस्ट्रीशीटर बबलू यादव व उनके भाई दीपू पर लूट का मुकदमा दर्ज कर टीम बनाकर दबिशें दी जा रही है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know