मेड़ काटने के विवाद में दो पक्षों मे मारपीट, तमंचे से फायर करने का आरोप*
अछल्दा,(औरैया।)- खबर औरैया जनपद के अछल्दा के ग्राम नगला नया मे बुधवार की सुबह खेत के बीच में बनी मेड़ काटने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान मौके पर पहुचें दोनों के परिजनों ने भी लाठी-डंडो से एक दूसरे पर हमला बोल दिया। एक पक्ष द्वारा तमंचे से फायर करने का आरोप लगाया, वहीं सूचना पर पुलिस को मौके की ओर आता देख झगड़ा कर रहे लोग दोनों घायलों को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गये।
बुधवार सुबह थाना क्षेत्र के नगला नया गांव में रविन्द्र कुमार व औसन सिंह के बीच खेत की मेढ़ काटने को लेकर विवाद हो गया। विवाद व गाली-गलौज बढ़ने पर दोनों के परिजन लाठी-डंडे लेकर मौके पर आ गये ,और एक पक्ष द्वारा तमंचा लहराते हुए फायर करने का भी आरोप लगाया है। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गयी। दोनों पक्षों में मारपीट व चीख पुकार पर तमाम ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गये व थाना पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया किसी काम से औरैया हैं। घटना की जांच कर कार्यवाही की जाएंगी।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know