Top News

राज्य महिला आयोग की सदस्या ने सुनी पीड़िताओ की समस्या



*राज्य महिला आयोग की सदस्या ने सुनी पीड़िताओ की समस्या।*


*महिला जन सुनवाई में 15 पीड़िताओ ने लगाई मदद की गुहार, दो को दिलाया न्याय*

*औरैया 17 नवंबर 2021* जनपद में महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिला को त्वरित न्याय दिलाये जाने हेतु विकास भवन में यूपी राज्य महिला आयोग की सदस्या रंजना शुक्ला की अध्यक्षता में महिला जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों  से जानकारी ली कि महिला उत्पीड़न से संबंधित घटनाओं में क्या कार्यवाही की जा रही है। जिसके बाद उन्होने जनपद की कई पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को गम्भीरता पूर्वक सुना और उनके निस्तारण के निर्देश पुलिस अधिकारियों व अन्य अधिकारियों को दिये। उन्होने कहा कि अधिकारी महिलाओं की शिकायतों को प्रथामिकता के आधार पर सुने और तत्काल उनका निस्तारण कराये। इस जन सुनवाई कार्यक्रम में  कटारी पुरवा निवासी पूजा, दिबियापुर निवासी अंजलि, अजीतमल निवासी रागिनी, लालपुर निवासी पुष्पा, पढ़ीन दरवाजा निवासी मनोरमा वर्मा सहित 15 महिलाओं ने प्रार्थना पत्र देकर अपनी समस्याओं को सदस्या के सामने रखा। जनसुनवाई में घरेलु हिंसा, दहेज प्रथा एवं अन्य मामलों से संबंधित प्रकरण आये।_ 

_जन सुनवाई के दौरान सदस्या द्वारा 2 मामलों का निस्तारण भी कराया गया एवं अन्य मामलों के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए।_ 


_उन्होंने कहा कि किसी महिला के साथ यदि छेड़खानी होती है तो तत्काल उस पर कड़ी कार्रवाई की जाए जिससे कि किसी भी बड़ी अप्रिय घटना से बचा जा सके। उन्होंने प्रोबेशन आशुतोष सिंह के निर्देश दिए कि कन्याओं एवं महिलाओं से संबंधित योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कराया जाए। सभी कॉलेजों में 112 आपातकालीन सेवा का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कराया जाए जिससे कि महिलाएं अपने अधिकारों को पहचान सके। इस मौके पर जिला  प्रोबेशन अधिकारी आशुतोष सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी शरद अवस्थी , 181 महिला हेल्पलाइन सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहें।


Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने