Top News

एक्सिस पब्लिक स्कूल में हुआ दीया एवं रंगोली का आयोजन

*एक्सिस पब्लिक स्कूल में हुआ दीया एवं रंगोली का आयोजन*

*फफूंद,औरैया।* नगर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान एक्सिस पब्लिक स्कूल में दीपावली के पावन अवसर पर विद्यालय में दीया व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा पीजी से कक्षा 3 के छात्र व छात्राओं ने दीया बनाने में अपनी योग्यता का परिचय दिया एवं कक्षा 4 से कक्षा 10 तक के छात्र-छात्राओं ने रंगोली की विभिन्न आकृतियां उकेरी। रंगोली हमारी सांस्कृतिक भावनाओं को साकार करने में महत्त्वपूर्ण साधन मानी जाती हैं। हर्ष और प्रसन्नता का प्रतीक रंगोली रंगमयी अभिव्यक्ति है। रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा 9 के छात्र एवं छात्राओं ने प्रथम बाजी मारी ।कक्षा आठ के छात्र एवं छात्राओं ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा कक्षा 6 एवं कक्षा 7 के छात्र-छात्राओं ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त करने में सफलता अर्जित की। विद्यालय की एक्टिविटी इंचार्ज रिया त्रिवेदी तान्या त्रिपाठी ने छात्र एवं छात्राओं को दीया बनाने की कला एवं रंगोली की विभिन्न कलाकृतियों के बारे में जानकारी प्रदान की एवं महत्व को समझाया। विद्यालय के निदेशक दीपक दीक्षित ने समस्त अभिभावकों एवं छात्र छात्राओं को धनतेरस एवं दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी, तथा छात्र-छात्राओं को  भविष्य में नये कीर्तिमान स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य शिवम त्रिपाठी, ऑडिटर विजय सिंह , एकेडमिक इंचार्ज एसपी पांडे एवं समस्त अध्यापक व अध्यापिका  मौजूद रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने