औरैया में जिला पंचायत सदस्य ने गरीवों को बांटा दीपावली उपहार
उत्तरप्रदेश न्यूज़21 संवाददाता औरैया।सहार विकास खण्ड के ग्रामीण क्षेत्र के विधवा महिलाओं व गरीव असहाय लोगों को सोमवार को दीपावली उपहार भाजपा के जिला पंचायत सदस्य वासुदेव प्रजापति ने वितरण किए। उन्होंने गरीब विधवा महिलाओं के साथ दीपावली के पावन पर्व पर सभी जिला,प्रदेश,व देशवासियों को बहुत बहुत बधाई व शुभकामनाएं दीं,प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गरीबों ,असहायों, दिव्यांग, विधवाओं को निशुल्क चीनी बितरण किया उनको चीनी पैकेट दिए। विधवा महिलाएं चीनी पा कर खुश हो गई।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know