*नोटरी के रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित*
*22 तक कर सकते है नोटरी के लिए आवेदन*
*औरैया।* अपर जिलाधिकारी रेखा एस चौहान ने बताया कि प्रमुख सचिव न्याय एवं विधि परामर्शी, उत्तर प्रदेश शासन के द्वारा जनपदों /तहसीलों में नौटरी के रिक्त पदों के सापेक्ष नियुक्ति हेतु अहर्ता रखने वाले विधि व्यवसायीगण/अधिवक्तागण से आवेदन पत्र प्रमुख सचिव, न्याय, उत्तर प्रदेश शासन, बहुखण्डी भवन, सचिवालय, लखनऊ के कार्यालय में दिनांक 22 नवंबर 2021 को शाम 5 बजे तक रजिस्टर्ड डाक/ स्पीड पोस्ट के माध्यम से स्वीकार किए जाने हेतु आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन पत्र संयुक्त कार्यालय, कलेक्ट्रेट या जिला सूचना कार्यालय औरैया से प्राप्त किये जा सकते है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know