*किसानों को बीज खरीद पर मिलेगा 50 प्रतिशत अनुदान*
*औरैया 16 नवंबर 2021* जिला कृषि अधिकारी ने जनपद के किसान भाइयों से अपील की है कि जनपद के सभी राजकीय कृषि बीज भंडार पर रवी गेहूं का उन्नतशील प्रजातियां का 50 प्रतिशत अनुदान पर बीज उपलब्ध है। गेहूं की उन्नतशील प्रजातियां जैसे गेहूं एचडी 3086, डब्ल्यूबी दो, के 1006, डीबीडब्ल्यू 222, पीबीडब्ल्यू 723, एचडी 2967, पीबीडब्ल्यू 550, डीबीडब्ल्यू 187 तथा एचडी 3226 समस्त राजकीय कृषि बीज भंडारों पर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। आप सभी लोग समय से बीज का उठान कर लें, बीज प्राप्त करने के लिए अपने नजदीकी राजकीय कृषि बीज गोदाम पर पहुंचकर साथ में आधार कार्ड, बैंक की पासबुक, अपना रजिस्ट्रेशन नंबर एवं खतौनी लेकर गेहूं का बीज प्राप्त करें और समय से अनुदान की धनराशि प्राप्त करें।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know