*सड़क की हालत खराब होने के कारण धान लदी ट्रैक्टर की ट्राली पलटी*
*कंचौसी,औरैया।* खबर औरैया जनपद के कंचौसी ककोर प्लास्टिक सिटी मार्ग की है जहाँ सड़क की हालत इतनी खराब है कि आने जाने वाले वाहन सड़क पर झूलते नजर आते हैं, और प्रशासन का इस पर कोई ध्यान नहीं है। जबकि अधिकारियों द्वारा दो तीन बार सड़क की पैमाइश कराई गई,और इस मार्ग को यूपीएसआईडीसी ने दो वर्ष पहले करोङों रुपये खर्च करके इस मार्ग को बनवाया था।जिलाधिकारी ने प्लास्टिक सिटी के अधिकारियों के साथ मार्ग का निरीक्षण किया था औऱ मार्ग को दुरुस्त करने के अधिकारियों को निर्देश दिए थे। लेकिन अभी तक सड़क की तरफ किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा गड्ढा मुक्त घोषणा हवा हवाई होते दिख रही है। या सरकार के आदेशों पर लोक निर्माण विभाग पलीता लगाने में जुटा हुआ है। शुक्रवार सुबह ही लखनपुर गांव के पास लहरापुर से औरैया मंडी जा रही धान के बोरो से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलट गई, ट्राली पलटने से धान से भरे बोरे भी फट गए जिससे मंडी धान बेचने जा रहे किसानों को काफी नुकसान हुआ,ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मार्ग को दुरुस्त करवाये जाने की मांग की है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know