जामा मस्जिद की दुकानों को लेकर जमकर चले दो पक्षों में लाठी-डंडे और चाकू पिता पुत्र घायल।
बिधूना औरैया। नगर की जामा मस्जिद के पास जमा हुए विवाद में जामा मस्जिद में पढ़ा रहे मौलवी के साथियों ने मिलकर मस्जिद के बगल में एक परिवार के लोगों के साथ जमकर की मारपीट जिसमें पिता-पुत्र और पत्नी गंभीर रूप से घायल घायलों को सीएचसी बिधूना में कराया गया भर्ती पुलिस आरोपियों की तलाश में छापामारी करने में लगी।
नगर के किशोरगंज में बनी जामा मस्जिद के समीप अधिवक्ता युसूफ अली पुत्र इकबाल का परिवार रहता है। जामा मस्जिद में पढ़ा रहे मौलवी जाहिद से चल रही पुरानी रंजिश के चलते जाहिद ने अपने साथियों को रात 8 बजे बुलाकर अधिवक्ता युसूफ व उनके पुत्र आरिफ पत्नी शायना के साथ जमकर मारपीट की अधिवक्ता युसूफ अली ने यह भी आरोप लगाया कि मारपीट करने वाले हाथ में चाकू व लाठी, सरिया डंडा लिए हुए थे जिन्होंने मेरे सिर पर व पुत्र के सिर पर गंभीर प्रहार किए जिससे मेरे पुत्र व मै गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुँची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी बिधूना में भर्ती कराया। पुलिस मारपीट करने वाले मौलवी व उनके साथियों की तलाश करने में नगर में छापामारी कर रही है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी शशि भूषण मिश्रा ने बताया कि किसी बात को लेकर मस्जिद के पास रहने वाले अधिवक्ता व मौलवी से का विवाद हुआ जिसमें मारपीट हुई है पिता-पुत्र घायल हैं। जिन्हें इलाज के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know