बिधूना औरैया। गेहूं बुवाई के लिए परेवट किये खेत में पानी भर देनें का उलाहना देने गये। किसान को पांच लोगों ने एक राय होकर किसान व उसके पुत्र को मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। घायल किसान व उसके पुत्र को सीएचसी बिधूना में भर्ती कराया गया है।
रूरूगंज चाकी क्षेत्र के गांव वीराऊसर निवासी किसान राजीव सिंह पुत्र तिलक सिंह ने बताया कि खेत में गेहूं बुवाई के परेवट कुछ दिन पहले की थी। देर शाम गेंहूॅ की बुवाई के खेतोें पर गया। परिवार के लोगों ने खेत में पानी भर दिया। पानी भरने की शिकायत करने अपने बडें भाई के पास गया तो उनके लड़कों ने एक राय होकर मेरे व मेरे पुत्र शानि के साथ मारपीट करने लगें जिससे मेरे व मेरे पुत्र के गम्भीर चोटे आयी है। पुलिस ने घायल किसान व उसके पुत्र को इलाज के लिए सीएचसी बिधूना में भर्ती कराया। इस सबंध में कोतवाली प्रभारी शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि खेत में पानी जाने को लेकर विवाद हुआ है। घायलों को इलाज के लिए भेज दिया गया।तहरीर मिलने पर कार्रवाही की जायेगी।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know