Top News

अछल्दा-वीरपुर सड़क हुई बदहाल, चलना हुआ मुश्किल

*अछल्दा-वीरपुर सड़क हुई बदहाल, चलना हुआ मुश्किल*

*अछल्दा,औरैया।* बारिश से पहले सड़क का निर्माण नहीं होना मुसीबत बन गया है। अछल्दा-वीरपुर  की मुख्य सड़क बदहाल हो गई है। बारिश होते ही सड़क के गड्ढों में पानी भर जाता है और आवागमन में दिक्कतें होती हैं। बारिश के कारण सड़क की स्थिति और बिगड़ती जा रही है।
मुख्य सड़क की स्थिति बारिश से पहले ही खराब हो रही है। गड्ढों के कारण सड़क पर चलना मुश्किल रहता है। यह मुख्य मार्ग होने के कारण इस पर आवागमन खूब है, लेकिन निर्माण नहीं होने स्थिति बदतर होती गई। अब बारिश शुरू हो गई है। बारिश के कारण स्थिति और खराब होती जा रही है। सड़क पर बने गड्ढे जलभराव के कारण बढ़ते जा रहे हैं। स्थानीय अजब सिंह ने बताया कि बारिश से पहले ही सड़क टूट चुकी थी। अब तो स्थिति और खराब हो गई है। बरसात के सीजन में निर्माण नहीं होगा। इसलिए इस सड़क से रोजाना आवागमन करने वालों की दिक्कतें बढ़ती ही जाएंगी। खजूरियानपुरा गांव के आसपास तो वैसे ही जलभराव रहता है। अब टूटी सड़क से स्थिति और बदतर हो जाएगी। सड़क के गड्ढे दुपहिया वाहन चालकों के लिए खतरा बने हैं।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने