बिधूना औरैया। देर रात नगर की सड़कों पर पुलिस ने गस्त कर सड़क पर अतिक्रमण किए दुकानदारों को कड़ी चेतावनी देकर सामान को हटाने के बात कही। पुलिस ने अतिक्रमण मुक्त सड़क रखने के दिये कडे निर्देश।
बुधवार को बिधूना कोतवाली प्रभारी शशिभूषण मिश्रा ने पुलिस बल के साथ नगर में गस्त कर सड़कों पर अतिक्रमण किए दुकानदारों को अपने अपने सामान को हटाने की बात कही।गस्त के दौरान शराब ठेका, बीयर की दुकानों को भी चैक किया। शराब ठेका व बीयर की दुकानों की चैकिग की जानकारी मिलते ही शराब पीने वाले लोग गलियों में भाग गयें। पुलिस ने कडे़ निर्देश देते हुए कहा कि सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखा जाएगा । जिससे वाहनों के आने जाने में दिक्कत न हो। इस मौके पर समस्त पुलिस स्टाप मौजूद रहा।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know