आम आदमी पार्टी जनपद औरैया ने पार्टी का 9वा स्थापना दिवस मनाया
स्थानीय पत्रकारों को शाल ओढ़ाकर किया सम्मानित
आज आम आदमी पार्टी के नवे स्थापना दिवस के अवसर पर बिधूना में पार्टी कार्यालय पर स्थापना दिवस कार्यक्रम मनाया गया जिसको संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव एवं जनपद औरैया प्रभारी श्री पवन सिसोदिया जी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि आज आम आदमी पार्टी की स्थापना हुई थी क्योंकि जन लोकपाल विधेयक को लेकर अन्ना हजारे ने आंदोलन किया था उस आंदोलन की कड़ी में माननीय केजरीवाल जी ने अग्रणी भूमिका निभाई थी लेकिन जब माननीय केजरीवाल जी ने देखा कि केवल आंदोलन करने से ही भ्रष्टाचार की गंदगी समाप्त नहीं होगी तब उन्होंने आम आदमी से शक्ति देने का वचन लिया और उसी क्षण उन्होंने प्रण किया आम आदमी के लिए आम आदमी पार्टी का गठन होगा सन 2012 में जन्मी आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की जनता के सहयोग से दिल्ली में अपना विजय पताका फहराया जिसके फलस्वरूप आम आदमी पार्टी का जन्म हुआ इसी क्रम में जनता को संबोधित करते हुए पार्टी जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पोरवाल ने कहा जब तक आम आदमी को उसकी बुनियादी जरूरतें पूरी नहीं होंगी तब तक यह लक्ष्य चलता रहेगा माननीय केजरीवाल जी ने जो सुविधाएं आम जनता के लिए मांगी है उन मांगों को लेकर उन्होंने पंजाब गोवा उत्तराखंड उत्तर प्रदेश की जनता को विश्वास दिलाते हुए कहा है कि जो सुविधाएं मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री विधायक सांसद को फ्री में मिल सकती हैं तो वही सुविधाएं मैं आम आदमी को दूंगा जिससे आम आदमी के जीवन स्तर में सुधार आएगा इस अवसर पर बिधूना विधानसभा प्रभारी पिंटू शर्मा ने भी पार्टी के संबंध में उपस्थित कार्यकर्ताओं को अवगत कराते हुए कहा मुझे आपका आशीर्वाद चाहिए मेरे विधायक बनने का आशय आम जनता ही विधायक बनेगी इस अवसर पर पार्टी के जिला उपाध्यक्ष हरि किशन पोरवाल जिला सचिव अरशद नईम एसटीएससी विंग के जिला अध्यक्ष नरेश कठेरिया महिला विधानसभा बिधूना अध्यक्ष श्रीमती प्रीति संखवार बिधूना विधानसभा अध्यक्ष डॉ सुनील कुमार जाटव यूथ विंग के प्रदेश सचिव एवं जनपद प्रभारी के के राजपूत सहित बहुत बड़ी तादाद में महिलाओं ने अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित की और माननीय केजरीवाल जी की नीतियों को जन-जन पहुंचाने का संकल्प लिया इस अवसर पर बिधूना विधानसभा प्रभारी पिंटू शर्मा ने स्थानीय पत्रकारों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उपस्थित लोगों को तहरी खिलाकर कार्यक्रम का समापन किया।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know