Top News

बेला थाना क्षेत्र में मार्ग दुर्घटनाओं में 5 लोग गम्भीर रूप से घायल हो

बिधूना औरैया। बेला थाना क्षेत्र में मार्ग दुर्घटनाओं में 5 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलों को सीएचसी बिधूना में भर्ती कराया गया हैं। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को सैफई रिफर कर दिया गया।
   सुबह लगभग 4 बजें बेला बिधूना मार्ग पर बेला के समीप पृथ्वीपुर के सामने बाइको की हुई आमने सामने भिड़त में रसूलाबाद से उर्स देकर कर बाइक से वापस अपने गांव अछल्दा छछूंद आ रहे 16 वर्षीय इकराज अली, 18 वर्षीय राजा व 28 वर्षीय विमल की बाइक पृथ्वीपुर गांव के 32 वर्षीय अजीत की बाइक से भिडंत हो गई जिससें अजीत के साथ बाइक पर बैठे गांव के ही 45 वर्षीय रमेश भी घायल हो गयें।पांचो घायलों को बिधूना सीएचसी में भी एंबुलेंस की सहायता से भर्ती कराया गया। प्रथमिक उपचार के बाद राजा, इकरात, विमल को सैफई रिफर कर दिया गया।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने