Top News

38 अस्थाई दुकानों को मिली आतिशबाजी बेचने की अनुमति

*38 अस्थाई दुकानों को मिली  आतिशबाजी बेचने की अनुमति*

 *अग्निशमन यंत्र, बालू , पानी सहित सुरक्षा का मानक पूरा न करने पर वाले दुकानदारों पर होगी कार्यवाही (उपजिलाधिकारी)*

*अजीतमल,औरैया।* प्रकाश पर्व दीपावली पर पारंपरिक तौर पर आतिशबाजी की चमक, गली मोहल्लों में देखने को मिलेगी। अजीतमल तहसील क्षेत्र में 38 दुकानों पर आतिशबाजी सजी दिखाई देगी। इसके लिए उपजिलाधिकारी कार्यालय से अस्थाई अनुमति प्रदान की गई है। मंगलवार को सीओ प्रदीप कुमार के साथ, उपजिलाधिकारी अखिलेश कुमार ने स्थाई व अस्थाई दुकानों का निरीक्षण किया। दीपावली पर्व पर युवाओं और नौनिहालों में आतिशबाजी को लेकर खासा उत्साह देखते बनता है। आतिशबाजी की दुकानें सजाने के लिए लोगों ने तहसील में आवेदन किए थे । जिनमें से 38 लोगों को अस्थाई दुकानें लगाने की अनुमति प्रदान कर दी गई। वहीं चार दुकानों को स्थाई अनुमति प्राप्त है।
मंगलवार को सीओ प्रदीप कुमार के साथ एसडीएम अखिलेश कुमार ने बाबरपुर कस्बे के खेतुपुर रोड पर स्थित आतिशबाजी की स्थाई दुकानों का निरीक्षण किया। तैयार किये जा रहे फुलझड़ी और अनार के लिए सुरक्षा व्यवस्था परखी। उसके बाद उन्होंने बाबरपुर कस्बे के फफूंद रोड किनारे स्थित बकरमण्डी में सजी आतिशबाजी की अस्थाई दुकानों का निरीक्षण किया। दी गई अनुमति में रखी गईं शर्तों के आधार पर अग्निशमन यंत्र, बालू, मिट्टी, पानी आदि की व्यवस्था का निरीक्षण कर, सुरक्षा मानकों को पूरा करने की सख्त हिदायत दी। दूकानों पर रखे अग्निशमन यंत्रों में एक्सपाइरी डेट आदि का अवलोकन किया। वही एक दुकान पर पानी भरे रखे डिब्बों की कम संख्या देखकर सीओ ने कड़ी फटकार लगाई। दुकानदार ने शीघ्र ही 200 लीटर पानी की व्यवस्था की उपजिलाधिकारी अखिलेश कुमार ने बताया कि अनुमति के बिना कोई भी आतिशबाजी की बिक्री नहीं कर सकेगा। अस्थाई अनुमति प्रदान की गई है।आतिशबाजी की दुकानें आबादी से दूर निर्धारित स्थान पर ही लगेंगी। अग्निशमन यंत्रों, बालू,मिट्टी, पानी आदि से दुकानों को सुरक्षित रखने की हिदायत दी गई है। बाबरपुर बकरमण्डी में एक फायर ब्रिगेड गाड़ी भी खड़ी की गई है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने