Top News

चारागाह की भूमि पर दबंगों ने पुनः किया कब्जा

*चारागाह की भूमि पर दबंगों ने पुनः किया कब्जा*

*बिधूना, औरैया।* कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भदसिया में  प्रशासन द्वारा  बीते कुछ माह पूर्व अवैध कब्जेदार के कब्जे से  मुक्त करायी गयी चारागाह की भूमि पर दबंगों द्वारा पुनः कब्जा कर लाही की फसल बो लिये जाने पर जहां अवैध कब्जेदार को  भूमाफिया घोषित किये जाने की कार्यवाही की गयी है वहीं अवैध कब्जेदारों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है |क्षेत्रीय लेखपाल रोहित कुमार ने कहा कि भदसिया निवासी रघुराज सिंह तोमर पुत्र लल्लू सिंह द्वारा 20 वर्षो से चारागाह की गाटा संख्या 284, 313, 995, 422 की भूमि पर अवैध कब्जा किया गया था , जिसे बीते कुछ माह पूर्व खाली कराया गया था। कहा अवैध कब्जेदारों को चारागाह की भूमि पर पुनः कब्जा न किये जाने को ताकीद कराया गया था इसके बाबजूद भी रघुराज सिंह द्वारा चारागाह की लगभग सात एकड से अधिक भूमि पर  दबंगई से पुनः कब्जा कर लाही की फसल बोवाई कर ली गयी है। उपजिलाधिकारी राम अवतार वर्मा ने कहा दीवाली के बाद टीम गठित कर  चारागाह की भूमि को सख्ती से  अवैध कब्जे से मुक्त कराया जायेगा साथ ही अवैधकब्जेदारों को  भूमाफिया  घोषित किये जाने की कार्यवाही की जायेगी।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने