*कवि ऋषि कुमार शर्मा द्वारा अपने काव्य संग्रह दीप चाहत के को दर्जा राज्यमंत्री डॉ राजेंद्र सिंह पुंडीर को भेंट किया गया*
■ *साहित्य के प्रति समर्पित हैं कवि ऋषि कुमार शर्मा*
■ *इस मौके पर उदीयमान साहित्यिक नक्षत्र और चित्र कला पारंगत वर्णिका शुक्ला भी उपस्थित रहीं*
घनश्याम सिंह
वरिष्ठ संवाददाता
बरेली
बरेली वरिष्ठ कवि ऋषि कुमार शर्मा द्वारा अपने काव्य संग्रह दीप चाहत के की भूमिका लिखने वाले पूर्व दर्जा राज्यमंत्री एवं अध्यक्ष ललित कला अकैडमी डॉक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर के निवास स्थान पर जाकर उन्हें अपना काव्य संग्रह भेंट किया गया।
इस अवसर पर डॉ राजेंद्र सिंह पुंडीर द्वारा उनके काव्य संग्रह के अवलोकन के पश्चात उसकी प्रशंसा करते हुए कहा गया कि यह काव्य संग्रह विभिन्न विधाओं के कविता रूपी पुष्पों का एक सुंदर पुष्प गुच्छ है। इसमें संकलित कविताओं को और गीतों को पढ़कर सभी विधाओं की कविताओं के अनुरागी जनों को आनंद और संतुष्टि मिलेगी। और उनका भरपूर मनोरंजन होगा। उन्होंने ऋषि कुमार शर्मा के उज्जवल भविष्य की भी कामना की और उनके अगले काव्य संग्रह के जल्द ही प्रकाशित होने की अभिलाषा व्यक्त की गई।
इस अवसर पर उदीयमान और चित्र कला में पारंगत वर्णिका शुक्ला भी उपस्थित थी और ऋषि कुमार शर्मा द्वारा उन्हें भी अपना एक काव्य संग्रह भेंट किया गया।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know